फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे संचालक और बारातियों के बीच मारपीट, छह घायल

Wed, 01 Jun 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम डीजे संचालक और बारातियों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में डीजे संचालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


मारपीट से बारातियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही। मोहनगंज थाना क्षेत्र के अरियावां गांव निवासी मो. हसन के बेटे गुड्डू की शादी इसी क्षेत्र के मत्तेपुर की रहने वाली रहनुमा पुत्री मो. नाजिर के साथ हुई थी।

बुधवार को बारात मत्तेपुर जा रही थी। खानपुर चेतरा गांव के पास मत्तेपुर निवासी एवं डीजे संचालक सुशील मौर्या से किसी बात को लेकर बारातियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


मारपीट में बाराती अहमद, सोनू, नौशाद और डीजे संचालक समेत छह लोग घायल हो गए। थानेदार रामराघव सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थानेदार का कहना है कि किस बात को लेकर मारपीट हुई है, इसकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें