फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक चोर बंदी, चार बाइकें बरामद

Wed, 22 Jul 2015 11:34 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये इलाहाबाद, मिर्जापुर समेत अन्य जिलों से वाहन चुराकर यहां लाकर कम दामों में बेचते थे। इनके पास से चोरी की चार बाइकें भी बरामद की गई हैं, जो बाहरी जिलों से चुराई गई थी।
विज्ञापन


एसपी मोहित गुप्ता ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में पकड़े गए वाहन चोर गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी दी। एसपी के मुताबिक एसओ जीडी शुक्ला ने टीम के साथ मंगलवार की रात वीरगढ़ चौराहे से दो लोगों को गिरफ्तार किया।

इनमें विजय कुमार निवासी सराय मोहम्मद रईस (मनसई) लवाना भवानीगंज थाना नवाबगंज जिला प्रतापगढ और सचिन चौरसिया निवासी उमरन सलोन कोतवाली शामिल हैं।

इनके पास से बाइक संख्या यूपी 70 पीएन 7056, यूपी 70 बीएफ 2457, यूपी 63 पी 3461 बरामद हुई हैं। बरामद की गई एक बाइक बिना नंबर की है। एसपी ने बताया कि वाहन चोरों का संगठित गैंग इलाहाबाद व मिर्जापुर को ठिकाना बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से वाहन चोरी करके रायबरेली व आस पास के जनपदो में बेच देते हैं। बरामद बाइकें विंध्याचल, सोरांव, धूमनगंज, इलाहाबाद से चोरी करना बताया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें