फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर महिला की मौत

Wed, 22 Jul 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़वाघाट गांव में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छानबीन करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम बिरमापुर निवासी समरेज ने बताया कि उसने अपनी बहन सहर बानो का निकाह कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम गोड़वाघाट निवासी रशीद के साथ किया था। रशीद बेवजह सहर बानो को प्रताड़ित करता रहता था। सहर बानो ईद पर घर आई थी। मंगलवार को वह अपनी ससुराल लौट गई थी। जहां बुधवार को संदिग्ध हालात में जलकर उसकी मौत हो गई। समरेज का कहना है कि ससुराल वालों ने उसे जानकारी दी है कि सहर बानो ने खुद आग लगाकर जान दी है।
मायके वालों ने मामले में जलाकर मारने का आरोप लगाया है। सहर बानो के पिता शमशाद की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देहात कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें