फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को ठगने के आरोपी पर जानलेवा हमला

Fri, 03 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर ठगने के आरोपी पर बुधवार रात जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने गला दबा कर मारने की कोशिश की। बेहोशी की हालत में उसके हाथ-पैर बांध कर खेत फेंक दिया। उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


फैजाबाद जिले के परशुराम नगर थाना क्षेत्र के उदयपुर के रहने वाले हरिश्चंद्र (40) के खिलाफ इलाके के तमाम युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने का आरोप है। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। इस समय वह खीरों थाना क्षेत्र के उन्नत खेड़ा गांव में बाबूलाल के यहां रह रहा था।

बताते है कि बुधवार देर रात हरिश्चंद्र का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता उसे गांव के बाहर खेत में ले गए। यहां उसके हाथ और पैर रस्सी से बांध दिए। फिर रस्सी से गला घोंट कर मारने की कोशिश की। इसी दौरान हरिश्चंद्र बेहोश हो गया।
विज्ञापन


हमलावरों उसे मरा समझकर खेत में छोड़ कर भाग गए। सुबह ग्रामीण खेत की तरफ पहुंचे तो इसका पता चला। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कार्यवाहक थानाध्यक्ष शोभनाथ यादव ने बताया कि हरिश्चंद्र बेरोजगारों को विदेश भेजने और वहां उन्हें नौकरी दिलाने का काम करता था। कुछ युवाओं से उसने इसके लिए उसने रुपये लिए थे, लेकिन उन्हें विदेश नहीं भेजा था।

इस भुक्तभोगियों ने हरिश्चंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चार महीने पहले ही वह जेल से छूट कर आया था। तब से उन्नत खेड़ा गांव में रहता था। उस पर हमला किसने किया यह तो उसके होश में आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें