पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरमंदिर खुर्द टोला बढ़या निवासी एक 28 वर्षीय महिला रहस्यमय परिस्थितियो में 21 मई की रात्रि झुलस गयी थी। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था । बृहस्पतिवार की सुबह उसने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया ।
सुनील यादव उर्फ सोनू पुत्र चंद्रिका यादव की पत्नी सीमा उम्र 28 वर्ष थी। प्रत्येक दिन की भांति 21 मई रात्रि भी घर के सारे सदस्यों को भोजन खिला कर रात्रि विश्राम के लिए अपने बेड रूम में चली गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक शोर सुनाई दिया। मौके पर पहुंचने पर देखा कि पूरे शरीर में आग लगी हुई थी। जब तक ग्रामीण इकट्ठा होते तब तक सीमा के शरीर का काफी हिस्सा जल चुका था ।
परिवार के लोग तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र बनकटी ले गए । जहां के चिकित्सकों ने हालात की गंभीरता को भांपते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया । जहां जिंदगी और मौत से ज्रूझते हुए ग्यारहवें दिन सीमा ने अंतिम सांस ली।