फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में युवक की जांघ में लगी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर मेंहदी की रस्म के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



वहीं गोली चलने से अफरातफरी मच गई। घायल को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।


हालत में सुधार नहीं होने पर लखनऊ रेफर किया गया। इतना सब होने के बाद पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। डीजीपी कार्यालय से फोन आने पर कोतवाली पुलिस हरकत में आई। जांच पड़ताल की, लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा।


सलोन कस्बे के मोहल्ला पैगंबरपुर पूर्वी का है। यहां के रहने वाले जावेद की पुत्री जेबा का रायबरेली के तेलियाकोट निवासी सादिक अली के पुत्र गुफ रान के साथ 24 जनवरी को निकाह है।
विज्ञापन



शादी से दो दिन पहले मंगलवार रात हल्दी मेंहदी की रस्म हुई। इस दौरान परिवार के लोग डीजे की धुन पर दरवाजे पर थिरक रहे थे। इसी दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली तेलियाकोट निवासी शाबान (21) रईस की जांघ में लगी। गोली चलने से खुशनुमा माहौल में हड़कंप मच गया।


खून से लथपथ घायल युवक को पहले एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत बिगड़ने पर घायल को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

मामले को गंभीरता से देखते हुए डीजीपी ऑफि स से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी गई तो सलोन पुलिस की नींद टूटी। दो घंटे तक कस्बे में हाथपांव मारने के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।


जिसके बाद घटना स्थल पर पहुचीं। पुलिस को कोई कुछ बताने को तैयार नहीं हूआ। कोतवाली प्रभारी रामाशीष उपाध्याय ने बताया की एक युवक के जांघ में छर्रे लगे है।
विज्ञापन



गुरुवार को लड़की की शादी है। इसलिए हर्ष फ ायरिंग का सवाल ही नहीं उठता। बड़ी मशक्कत के बाद घटना व स्थल की जानकारी हुई। परिवार के लोग गोली लगने की घटना के बारे कुछ बोलने को तैयार नहीं है। फि र भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें