फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राले से दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉले से दबकर युवक की मौत

गोंडा। कड़ौरा गांव के एक युवक का बुधवार को वर इच्छा कार्यक्रम होना था। परिवार के लोग इसकी तैयारी में जुटे थे। युवक भी सुबह ही गोंडा पहुंचा और अपने सक संबंधी से बाइक लेकर अपने घर जा रहा था।

वह गांव के समीप पहुंचा तभी गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉले की चपेट में आने से दबकर उसकी मौत हो गई। थाना तरबगंज क्षेत्र के कड़ौरा गांव के रहने वाले नकछेद का 18 वर्षीय बेटा अजीत गुजरात के सूरत में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका बुधवार को वरइच्छा कार्यक्रम था। इसलिए वह गुजरात से बुधवार की सुबह गोंडा पहुंचा और अपने एक संबंधी से बाइक लेकर अपने घर जा रहा था।

वह गांव के समीप पहुंचा था तभी सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉले की चपेट में आने दबकर उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा गया। वरइच्छा की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें