फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी ठेकों पर की जा रही अवैध शराब की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध शराब के मामले की जांच में अहम जानकारी सामने आई है। जांच में पता चला है कि जिले के सरकारी ठेकों में भी अवैध शराब की सप्लाई कर बिक्री की जा रही थी।
विज्ञापन



आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने कई सरकारी ठेकेदारों के नाम भी बताए हैं। इन ठेकेदारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही हैं। पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लाकर यहां पर शराब बेची जा रही थी।


पुलिस की छापेमारी के बाद छजलापुर में बुधवार की रात अवैध शराब बरामद की गई थी। एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि जिले के कई सरकारी ठेकों पर भी अवैध शराब की सप्लाई की जा रही थी।
विज्ञापन



उन ठेकेदारों के नाम की जानकारी हो गई है और उन पर कार्रवाई के लिए प्रयास चल रहा है। सरकारी ठेकेदार भी धन कमाने के चक्कर में ऐसा कर रहे थे।


अवैध शराब का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। रायबरेली के अलावा अमेठी, सुल्तानपुर आदि जनपदों में भी शराब बिक्री करने की बात सामने आ रही है। इसकी जांच कराई जा रही है।


नाबालिग बच्चों का ले रहे थे सहारे
अवैध शराब के धंधे में पकड़े गए आरोपियों की ओर से नाबालिग बच्चों से बोतल में शराब भरने, रैपर, ढक्कन बदलने का कार्य ले रहे थे।


इसके बदले एक नाबालिग बच्चे को प्रतिदिन 500 रुपये देते थे। एसपी का कहना है कि बच्चों को इसलिए कार्य में लगाया था, ताकि इस धंधे पर किसी को शक न हो। यह धंधा करीब तीन साल से यहां पर चल रहा था।


नामी कंपनी के लगे थे रैपर
एसपी ने बताया कि शराब की बोतलों में लगे रैपर पर पंजाब एक्साइज लिखा हुआ था। उसे हटाकर ये सब नामी कंपनी का रैपर लगाकर शराब की बिक्री करते थे। उन्होंने बताया कि इस धंधे में जो-जो लोग शामिल हैं, उन सबके बारे में पड़ताल कराई जा रही है और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें