फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ से शिकायत पर वापस किया रुपया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी पर मरीजों को बाहर की दवा के साथ जांच व इलाज के नाम पर भी ठगा जा रहा है। हाथ में चोट लगने पर घायल महिला के इलाज में एक्स-रे जांच के नाम पर नौ सौ रुपए वसूल लिए गए। सीएमओ से शिकायत होने पर लखनऊ जा चुके डॉक्टर ने यह रुपया वापस आकर लौटाया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को घरकुंया गांव के छोटेलाल रावत अपनी बहन श्रीमती को सीएचसी पर इलाज के लिए लाए थे। बताया डॉ. जितेंद्र ने बाहर से हाथ का एक्स-रे कराने की सलाह दी। छह सौ रुपए एक्स-रे के खर्च कर दुबारा सीएचसी पहुंचे तो तीन सौ रुपए डॉक्टर व पचास रुपए वार्ड ब्वाय ने ले लिए। चिकित्सक मरीज के हाथ पर प्लास्टर लगाकर लखनऊ के लिए चले गए।

जानकारी होने पर राजकुमार सिंह ने इस बारे में सीएमओ से शिकायत की है। मामले में हंगामा बढ़ता देखकर इलाज करने वाले डॉक्टर ने देर शाम को सीएचसी पहुंचकर मरीज को रुपया वापस किया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र राय ने कहा मरीज से रुपया नहीं लिया जाता है। किसी ने गलत किया है तो जांच करके कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें