फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा के घर रह रहे युवक का शव कुएं में मिला, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद में रविवार को कुएं में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह दो दिनों से लापता था और चाचा के साथ रहता था।
विज्ञापन



पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक कुएं तक कैसे पहुंचा, इसकी पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्र के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।


पूरे भावा मजरे डीघा गांव के कुछ लोग सुबह खेत गए थे। तभी वहां गांव निवासी अनुराग (18) पुत्र सूर्यभान का शव कुएं में पड़ा देखा तो सभी दंग रह तक युवक के माता-पिता व भाई लुधियाना शहर में रहते हैं।
विज्ञापन



वह यहां अपने चाचा ननके के साथ रहता था। चाचा ननके सिंह ने बताया कि अनुराग शुक्रवार से लापता था। काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।


शनिवार को नसीराबाद थाने में गायब होने की सूचना दी थी। चाचा के मुताबिक भतीजा मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसकी मां गिरजा सिंह, पिता सूर्यभान व भाई गंगेश कुमार लुधियाना शहर ने नौकरी करते हैं। उधर, नसीराबाद एसओ राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें