ऊंचाहार। घर आ रहा एक युवक ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गया। स्टेशन पर बेहोशी की हालत में जीआरपी ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर निवासी रामू (34) पुत्र रामसुधर फरीदाबाद में रहकर नौकरी करता है। वह फरीदाबाद से कानपुर आया।
कानपुर से एयूसी पैसेंजर ट्रेन से घर आ रहा था। रास्ते में ही वह ट्रेन में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने नशीली दवा खिलाकर उसके पास से चार हजार की नकदी व सामान पार कर ले गए।
यहां ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने उसे बेहोशी की हालत में उतार कर सीएचसी में भर्ती कराया। होश आने पर उसने आपबीती बताई। जीआरपी ने युवक के परिवारीजनों को सूचना दे दी है।