फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों के आतंक से छात्रा ने हाईस्कूल की परीक्षा छोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहदों के खौफ से छात्रा ने छोड़ी हाईस्कूल परीक्षा
विज्ञापन



रायबरेली। एंटी रोमियो टीम जिले में फेल होती नजर आ रही है। कभी आधी आबादी छींटाकशी को शिकार हो रही है तो कभी दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है।


ऐसा ही एक मामला जगतपुर थाना क्षेत्र का प्रकाश में आया है, जिसमें शोहदों के आतंक से एक छात्रा ने हाईस्कूल की परीक्षा छोड़ दी है। जगतपुर थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने सोमवार को एसपी से गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जगतपुर एसओ को प्रकरण में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



जगतपुर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती अपने परिवार समेत सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंची। एसपी को दिए पत्र में पीड़िता ने बताया कि वह हाईस्कूल की छात्रा है। जब वह स्कूल जाती है तो उसके गांव के ही कुछ लोग और उनके रिश्तेदार छींटाकशी करते हैं।


शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। इससे तंग आकर उसने हाईस्कूल की परीक्षा बीच में ही छोड़ दी। जगतपुर पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे वह और उसका परिवार दहशत में है। छात्रा ने कहा कि, मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग धरने पर बैठ जाएंगे।


एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। जगतपुर एसओ को मामले की जांच करके सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उधर, एसओ श्यामबाबू शुक्ल का कहना है कि पीड़ित परिवार और आरोपियों के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन



इसमें आरोपी पक्ष के कल्लू आदि के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का कहना है कि कल्लू का भदोखर में रहने वाला रिश्तेदार उसके साथ छींटाकशी करता है। उसके रिश्तेदार की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें