फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड । स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सोमवार की देर शाम एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। रेलवे स्टेशन पर 55123 अप भटनी-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रही थी, जैसे ही प्लेटफार्म से ट्रेन गुजरी रितेश चौरसिया (25) पुत्र दहारी चौरसिया ने ट्रेन के सामने कूद गया। ट्रेन से टकराते ही मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। यह देख प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा में खड़े यात्रियों में हड़कंप मच गया, वहीं ट्रेन चालक ने कुछ देर के लिए ट्रेन रोक दिया। मृतक के जेब से मोबाइल मिला, मोबाइल के आधार पर युवक की शिनाख्त रितेश चौरसिया निवासी सोहगरा घाट थाना सलेमपुर जिला देवरिया के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें