फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में ट्रॉमा रेफर
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। लखनऊ रोड रेल क्रॉसिंग के पास शनिवार शाम तीन युवकों ने रणगांव निवासी एक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे सीओ और कोतवाली पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रणगांव निवासी भीम सिंह (28) पुत्र रामबख्श सिंह शनिवार शाम करीब शाम 7.30 बजे रेल क्रॉसिंग के निकट खड़ा था। वहीं डिहवा निवासी एक युवक व उसके दो अन्य साथियों से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। बात बढ़ गई और डिहवा निवासी युवक व उसके साथियों ने भीम सिंह पर फायरिंग कर दी। दो फायर किए गए जिसमें से एक गोली भीम सिंह के पेट में बांयी ओर जा लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। घायलावस्था में भीम सिंह को गांव के लोग अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल आ गए और घटना के विरोध में आक्रोश प्रकट करने लगे। अस्पताल पहुंचे सीओ चंद्रदेव यादव व कोतवाली पुलिस को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। सीओ चंद्रदेव यादव ने बताया कि घायल भीम सिंह ने बताया कि उसे संतनगर निवासी सौरभ शर्मा उर्फ मल्हू शर्मा ने गोली मारी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें