फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के निगोही गांव का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
रहस्यमय तरीके से कटी दो महिलाओं व युवती की चोटी
विज्ञापन

रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह रहस्यमय तरीके से दोमहिलाओं और युवती की चोटी कट गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस का दावा है कि चोटी कटने की घटना की अफवाह है। यह कौन फैला रहा है, इसकी जांच की जा रही है।
डीह थाना क्षेत्र के निगोही गांव में सुबह प्रेमा देवी पत्नी राजबहादुर घर में सो रही थी, तभी अचानक उसके सिर में तेज दर्द के बाद चोटी कट गई। चोटी कटने की खबर जब परिवारीजनों को हुई तो उनमें अफरातफरी मच गई। सूचना पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी डीह ले गए, जहां डॉक्टर न होने पर उसका इलाज दूसरी जगह कराया गया। इसी गांव में ममता पुत्री हुबलाल सुबह छत पर लकड़ी लेने गई थी। उसका कहना है कि तभी सिर में दर्द के बाद चोटी कट गई। उसके चिल्लाने पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। निगोही गांव में महिला और युवती की चोटी कटने की सूचना पर थानेदार शिवशंकर गुप्ता मौके पर पहुंचे और घटना की पड़ताल की। पीड़िता के साथ परिवारीजन से भी बातचीत की। उनका कहना है कि चोटी कटने की घटनाएं पूरी तरह से अफवाह है। लोगों को दहशत में आने की जरूरत नही है। पुलिस सतर्क है और अफवाह कौन फैला रहा है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं भदोखर थाना क्षेत्र के कांटीहार मजरे भांव गांव की रहने वाली चंद्रकली पत्नी उदयराज शनिवार शाम खेत घास काटने गई थी। इसी दौरान रहस्यमय तरीके से उसकी चोटी कट गई। बेहोश होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवारीजनों का कहना है कि महिला खेत गई थी। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। एसओ ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि दरोगा जेपी यादव को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


चोटी कटने वाली अफवाह हैं। बिसवां में दो बालिकाओं की चोटी कटने की जो बाते हैं उनकी वजह कोई और हो सकती है। ऐसी अफवाहों के प्रभाव में आकर लोग हिस्टीरिया से ग्रसित हो जाते है। लोगों ने ऐसी बातों पर जरा भी ध्यान नहीं देना चाहिए और न ही ऐसी बातों को बेवजह तूल नहीं देना चाहिए। पुलिस सतर्क है। अफवाह कौन फैला रहा है, उसे चिह्नित करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। कार्रवाई की जाएगी।- शशिकांत यादव, सीओ सलोन

किसी बात से लोग डर जाते हैं। डर की वजह से दिमाग पर तनाव आ जाता है, जिससे लोग बेहोशी की स्थिति में आ जाते हैं। अफवाहों से डरकर तनाव में आने को विज्ञान की भाषा में हिस्टीरिया कहते हैं। जहां तक चोटी काटने की घटना सिर्फ अफवाह है। अफवाहों व अंधविश्वास में आने की जरूरत नहीं है। ऐसे दावों में कभी सच्चाई नहीं होती। घबराने जैसी कोई बात नहीं है। अभिभावकों को भी चाहिए कि अफवाह फैलाने वालों लोगों को चिह्नित करें और पुलिस को सूचना दें। ऐसा संभव ही नहीं है कि अचानक किसी महिला की चोटी कट जाए।- डॉ. प्रदीप कुमार, प्रभारी, मनोवैज्ञानिक रोग इकाई, जिला अस्पताल
विज्ञापन


आने वाले हर अजनबी शंका की नजर से को देख रहे
ऊंचाहार में छात्रा के रहस्यमय तरीके से चोटी कटने के बाद गांवों में लोग आने वाले हर अजनबी को शंका की नजर से देखते हैं। लोग समस्या से छुटकारा पाने के लिए टोटके का भी सहारा ले रहे हैं। घर के गेट पर लाल तो कहीं गुलाबी रंग लगाया जा रहा है। पूरे गुलाम हुसैन गांव में कमरे में सो रही कक्षा नौ की छात्रा कंचन की रहस्यमय तरीके से चोटी कटने के बाद गांव के लोगों ने पूरी रात जाग कर गुजारी। लोग बारी-बारी से गांव में पहरा देते रहे। हालात यह हैं कि गांव में आने वाले हर अजनबी को लोग शक की निगाह से देख रहे हैं। गांव के लोग समस्या से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के टोटके आजमा रहे। कोई झाड़फूंक का सहारा ले रहा है तो कोई पूजा पाठ कर रहा है। कुछ लोग अपने घरों के सामने हाथ के पंजे से हल्दी या रंग का छापा मार रहे हैं। वहीं प्रशासन लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की हिदायत दे रहा है। एसडीएम मदन कुमार ने बताया कि लोग चोटी कटने की अफवाह को हवा दे रहे हैं। इन लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें