फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक और युवक की कार में टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक और एक युवक की कार में भिड़ंत हो गई। इससे युवक और एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन



जेनापुर मजरे खीरों निवासी सर्वेश सिंह (40) की कस्बा खीरों में बर्तन की दुकान है। गुरुवार शाम सर्वेश रायबरेली से कार से खीरों वापस आ रहा था। कार में खीरों की रहने वाली अंजमतुननिशा (35) बैठी थी।
विज्ञापन



खीरों से गुरुबक्सगंज की ओर अपनी कार से पूर्व क्षेत्रीय सपा विधायक सुरेंद्र विक्त्रस्म सिंह उर्फ पंजाबी सिंह आ रहे थे। खीरों-गुरुबख्शगंज मार्ग पर नया पुरवा स्थित भीतरगांव के पास कारों में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन



इससे सर्वेश सिंह और उसकी कार पर बैठी अंजमतुननिशा घायल हो गई। युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


महिला का इलाज सीएचसी में चल रहा है। पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए। एसओ विनोद सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें