फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी जिले के शिवरतनगंज क्षेत्र के वतिया गांव में खूनी संघर्ष 20-45-23

विज्ञापन
विज्ञापन
वतिया गांव में खूनी संघर्ष : फायरिंग व पथराव में प्रधान समेत 12 घायल
विज्ञापन

तिलोई-इन्हौंना (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के वतिया गांव में बृहस्पतिवार को खूनी संघर्ष हुआ। बच्चों के विवाद में वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान समर्थकों के साथ आमने-सामने आ गए। असलहों से न सिर्फ अंधाधुंध फायरिंग की गई, बल्कि कई वाहन तोड़ दिए गए। जमकर पथराव भी किया गया, जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। बवाल में मौजूदा ग्राम प्रधान समेत 12 लोग घायल हुए। वारदात की सूचना पर कई थानों की फोर्स ने लाठियां पटककर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणोें से घटना की बाबत जानकारी ली। पुलिस को मौके से कारतूस के खोखे मिले हैं। किसी पक्ष ने कोई तहरीर अभी नहीं दी है। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है।
वतिया गांव स्थित हुदा पब्लिक स्कूल में ग्राम प्रधान मो. अमीन उर्फ बब्लू और पूर्व प्रधान मो. रेहान के परिवार और समर्थकों के बच्चे पढ़ाई करते हैं। विद्यालय में ही बुधवार को दोनों पक्ष के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। बच्चों ने पूरे मामले की जानकारी से परिवारीजनों को दी। बच्चों के विवाद ने गुरुवार सुबह इस कदर तूल पकड़ा कि प्रधान व पूर्व प्रधान और उनके समर्थक आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रुप धारण कर लिया। लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलने के साथ ही असलहे भी हवा में लहराए जाने लगे। गांव में भय व्याप्त करने की खातिर असलहों से करीब 30 राउंड फायरिंग की गई। दीवारों पर बने निशान दर्शा रहे थे कि किस तरह फायरिंग की गई। लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव किया गया। कई वाहनों को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

वारदात की सूचना पर शिवरतनगंज थाने के अलावा कई अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठियां पटककर बवालियों को दौड़ाया। बवाल में ग्राम प्रधान मो. अमीन के अलावा उसके परिवार के तौसीफ, इमामुल्ला, मो. तौफीक, मो. अहद, मो. आरिफ, तौहीद, शाहजहां गंभीर रूप से घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष से पूर्व प्रधान मो. रेहान और उनके परिवार के इमरान अहमद, रिजवान अहमद, आसिम घायल हुए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को सीएचसी सिंहपुर भेजा। जहां प्रधान मो. अमीन, उसके पिता तौफीक, मां शाहजहां की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। अमेठी जिले के एएसपी वीसी दुबे ने घटनास्थल का जायजा लिया और शिवरतनगंज एसओ जावेद इकबाल खान व चौकी प्रभारी ब्रजभूषण पाठक से तत्काल हमलावरों को पकड़ने के निर्देश दिए। एएसपी का कहना है कि बच्चों के विवाद में प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच बवाल हुआ है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल गांव में अब शांति है। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

पुलिस चेत जाती तो शायद न होता विवाद
वतिया गांव में हुए खूनी संघर्ष में पुलिस की लापरवाही खुलकर सामने आई है। पुलिस यदि चेत जाती तो शायद इतना बड़ा विवाद न होता। बताया जा रहा है कि स्कूलों में बच्चों के बीच विवाद हुआ था। एक पक्ष की ओर से इस प्रकरण की शिकायत थाने में की गई थी। बावजूद पुलिस की ओर से कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साध ली गई। नतीजतन गुरुवार बड़ा बवाल हो गया। बवाल के मद्देनजर गांव में सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन


आठ लोगों को दबोचा गया, की जा रही पूछताछ
शिवरतनगंज एसओ जावेद इकबाल खान ने बताया कि वतिया गांव में हुए बवाल के मामले में लुखान खान, फुरखान, मो. इमरान, मो. रिजवान, आरिफ, वतीक, ओसाम, नोमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बवाल करने वाले किसी भी हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें