फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थमने के बजाय तूल पकड़ रहा अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड ने पकड़ा तूल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ऊंचाहार-रोहनियां (रायबरेली)। अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड तूल पकड़ रहा है। शुक्रवार को पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय को पुलिस-प्रशासन ने मृतक रोहित शुक्ल के नाना के गांव पूरे भुसई जाने से रोक दिया। इस पर पूर्व मंत्री और अफसरों के बीच तीखी तकरार हुई। इससे गुस्साए विधायक के समर्थकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। बाद में मृतक रोहित शुक्ल के नाना-नानी को विधायक के पास ले जाया गया, तो उन्होंने उनको ढांढस बंधाया। साथ ही हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि, पीड़ित परिवार को हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा। इसको लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में बीते सोमवार की रात पूर्व प्रधान रोहित शुक्ल समेत पांच लोगों की बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या कर दी गई थी। मृतक रोहित शुक्ला के नाना शिव मूर्ति तिवारी के गांव पूरे भुसई मजरे इटौरा बुजुर्ग में रहते हैं। पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय शुक्रवार सुबह पूरे भुसई गांव जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने उन्हें रोक लिया। इसको लेकर विधायक व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। एसडीएम मदन कुमार वर्मा, सीओ एसपी उपाध्याय, कोतवाली प्रभारी सुरखाब खान ने विधायक को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन

इसी बीच चड़रई चौराहा पर प्रशासन द्वारा विधायक को रोकने की खबर से बड़ी संख्या में उनके समर्थक व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में गांव के लोग मृतक के नाना-नानी को लेकर चड़रई चौराहा पहुंचे और विधायक से उनकी मुलाकात कराई। डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने घटना की घोर निंदा की और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर सहकारी बैंक के निदेशक आशीष तिवारी, शिवनायक पांडेय, राजकुमार शुक्ल, सुनील द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
इनसेट
दोषियों को सजा दिलाएंगे
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रवेश दत्त भारद्वाज शुक्रवार को परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार तिवारी के साथ मृतक रोहित शुक्ल के नाना के गांव पूरे भुसई पहुंचे। इन लोगों ने मृतक रोहित शुक्ल के नाना शिवमूर्ति तिवारी से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों को कड़ी सजा दिलाने में पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने बताया कि, सभी मृतकों के परिवारीजनों को सरकार से एक-एक करोड़ रुपये आर्थिक मदद व पांचों परिवार के एक-एक आश्रित को सरकारी नौकरी दिलाई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। इस दौरान सभा के इलाहाबाद जिलाध्यक्ष श्याम सूरत पांडेय, दीपेंद्र तिवारी, मुन्ना मिश्र, रानू त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
यादव महासभा के 29 लोग हिरासत में, छोड़ा
रायबरेली। यादव महासभा के लोगों को भी शुक्रवार को अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव जाने से रोक दिया गया। महासभा के पदाधिकारी अन्य लोगों के साथ अप्टा गांव जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। दरियापुर चौराहा पर सभी को हिरासत में लेकर भदोखर थाने ले जाया गया और बाद में छोड़ दिया गया। सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचीं। इस दौरान हिरासत में लिए गए लोगों की आवभगत भी की गई, जो चर्चा का विषय रही। यादव महासभा के पदाधिकारियों का कहना था कि अप्टा की प्रधान रामश्री के तीन बेटों को फर्जी मामले में फंसाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर ओपी यादव, आरपी यादव, अखिलेश माही आदि मौजूद रहे। भदोखर थानेदार आरके सिंह ने बताया कि 29 लोगों को हिरासत में लिया गया था। बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें