फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने कार से सूटकेस उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, सिकंदराराऊ/हाथरस।
विज्ञापन


जीटी रोड पर दिनदहाड़े टप्पेबाज, कार सवार को चकमा देकर सूटकेस ले गए। सूटकेस में 42 हजार रुपये तथा जरूरी कागजात थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। मूलरूप से गांव बरगवां निवासी कृष्णपाल पुत्र गंगासिंह वर्तमान में फरीदाबाद में रहते हैं। वह काम से गांव आए थे। जीटी रोड पर सब्जी मंडी के सामने कुछ युवक आए। उन्होंने कहा कि कार से मोबिल ऑयल टपक रहा है।

कृष्णपाल ने कार को रोक लिया और उसका बॉनट खोलकर चेक करने लगे। जब तक वे कुछ समझ पाते टप्पेबाज कार की पिछली सीट पर रखे सूटकेस को लेकर रफूचक्कर हो गए। इधर, कृष्णपाल ने पाया कि ऑयल लीक नहीं हो रहा है। वे गाड़ी में बैठे तो देखा कि सूटकेस वहां पर नहीं है। उन्होंने आसपास तलाश किया लेकिन टप्पेबाजों का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। गौर हो कि पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन पुलिस ने एक भी घटना का खुलासा नहीं किया है। जिन मामलों में पीड़ित स्थानीय नहीं होता, उनमें पुलिस पीड़ित को बिना रिपोर्ट दर्ज करे ही टकरा देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें