फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलमऊ ट्रांसमिशन में तकनीकी खराबी से अंधेरे में रही छह लाख आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। कभी उपकेंद्रों तो कभी ट्रांसमिशन में खराबी आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



मंगलवार रात डलमऊ ट्रांसमिशन में खराबी आने से छह 33 केवी उपकेंद्रों से जुड़े छह लाख आबादी अंधेरे में रही। बुधवार को 11 बजे आई खराबी को ठीक किया जा सकता, तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


डलमऊ ट्रांसमिशन से 33 केवी विद्युत उपकेंद्र डलमऊ तहसील, महुआहार, गदागंज, उतरपारा, जमुनापुर और कठगर जुड़े है। रात करीब 10.30 बजे ट्रांसमिशन में खराबी आ गई।
विज्ञापन



इससे विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। इन उपकेंद्रों से जुड़े करीब आठ हजार गांव अंधेरे में डूब गए। गांवों की आबादी करीब छह लाख है। रात भर लोग अंधेरे में रहे।


सुबह ट्रांसमिशन के अभियंताओं व कर्मचारियों ने खराबी की खोजबीन की तो ट्रांसमिशन में डिस्क खराब मिली, जिसे बदलवाकर करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।


एसडीओ ट्रांसमिशन एके मौर्य ने बताया कि ट्रांसमिशन में डिस्क खराब थी। रात में भी फॉल्ट खोजा गया था, लेकिन फॉल्ट नहीं मिला। सुबह चेक किया गया तो डिस्क खराब थी, जिसे बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें