फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में और बढ़ा जलस्तर, कटरी वालों की बढ़ी दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। करीब 15 गांव पानी से घिर गए हैं। कटरी क्षेत्र में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन



शुक्रवार को जलस्तर बढ़कर 98.600 मीटर पहुंच गया है। चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 99.360 मीटर है। दो घंटे में करीब एक सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ रहा है।


गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कटरी क्षेत्र की हजारों बीघे जमीन व फसल जलमग्न हो गई है। कटरी क्षेत्र में नदी का पानी भर जाने के कारण जानवरों के लिए चारे की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। खेतों को जाने के लिए क्षेत्रीय प्रशासन की ओर से अब तक नाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है।
विज्ञापन



गांव के साजन यादव, शिवचरण, दीपू यादव, भीमराज, राम किशन, राम बहादुर, रामपाल, विनोद कुमार, जगेश्वर, जगदेव आदि ने बताया कि यदि इसी रफ्तार से गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होती रहेगी तो कुछ ही घंटों में नदी का पानी गांव में प्रवेश कर जाएगा।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने क्षेत्रीय प्रशासन पर आक्रोश जताते हुए बताया कि अब तक पशु पालन विभाग की ओर से पशुओं में बीमारियों से बचाने के लिए टीके नहीं लगाए गए हैं।


शुक्रवार की देर शाम तक केंद्रीय जल आयोग डलमऊ की टीम ने गंगा नदी के जल स्तर को नापा। जलस्तर 98.600 मीटर नापा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें