रायबरेली/ऊंचाहार। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में सर्किल सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला और वाहन में तोड़फोड़ करने वालों पर केस दर्ज कर लिया है। विद्युत मंडल कार्यालय द्वितीय में बिलिंग एजेंसी ने राजीव गौतम को सर्किल सुपरवाइजर बनाया है। 25 नवंबर को कुछ लोगों ने हॉकी, सरिया और डंडे से हमला कर दिया। जिस समय हमला हुआ वह ऊंचाहार कस्बे के गायत्री नगर किराये के मकान में थे।
हमलावरों ने कार में तोडड़ की और जानमाल की धमकी दी। कार्रवाई न होने पर अधीक्षण अभियंता वाईएन राम, अधिशासी अभियंता घनश्याम, ओपी सिंह, दिलीप कुमार के अलावा अन्य अभियंताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि नामजद अंकित चौधरी और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद