फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वार्ड ब्वाय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात सीएचसी खीरों से ड्यूटी करके घर जा रहे वार्ड ब्वाय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पूरे चौधराइन मजरे बरौला गांव निवासी वार्ड ब्वाय सुमंत (40) मंगलवार को सुबह आठ बजे सीएचसी खीरों ड्यूटी करने गया था। मंगलवार रात लगभग 10 बजे लौटते समय खीरों-गुरुबक्सगंज मार्ग पर स्थित बाबा ईंट भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों व स्वास्थ्य कर्मियों में शोक की लहर है।
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय की मौत से पत्नी राधा व इकलौती बेटी आंचल (15) सहित अन्य परिवारीजन रो-रोकर बेहाल हैं। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि मृतक की पत्नी राधा की सूचना पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मां की मौत के बाद अनुकंपा पर मिली थी नौकरी
खीरों सीएचसी में तैनात वार्डब्वाय सुमंत की मां छेदाना देवी सीएचसी खीरों में वार्ड आया थीं। सेवा के दौरान वर्ष 2014 में छेदाना देवी की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद 2014 में अनुकंपा पर सुमंत की वार्ड ब्वाय के पद पर नियुक्ति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें