लालगंज (रायबरेली)। बांदा से टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग में चौरहिया मीठापुर चौराहा के निकट सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार बच्ची समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फतेहपुर जनपद के पतरिया, सातमील हुसैनगंज निवासी जयप्रकाश अपनी पत्नी सावित्री व भतीजी शिखा (8) के साथ बाइक पर सवार होकर फतेहपुर से लालगंज की ओर आ रहा था। तभी करीब शाम चार बजे मीठापुर चौराहा के निकट फतेहपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उसकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां तीनों की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)