लालगंज (रायबरेली)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 26 लोगों की एंटीजन जांच की गई। जिसमें एक मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
मरीज को कोविड प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार गौतम ने बताया कि अस्पताल में 23 लोगों की आरटीपीसीआर जांच नमूने लिए गए।
जबकि 26 लोगों की एंटीजन जांच में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। मरीज को दवा किट दे दी गई है। कोविड के नियमानुसार इलाज किया जा रहा है।
अब क्षेत्र में कोरोना के दो एक्टिव मरीज।
ब्लॉक क्षेत्र में कई दिनों के बाद एक मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। अब क्षेत्र में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। इससे चार दिन पहले एक महिला संक्रमित पाई गई थी। कोरोना संक्रमितों की निगरानी में लगी आरआरटी टीम की सदस्य डॉ. दीपिका ने बताया कि क्षेत्र में पहले से एक महिला के रूप में कोरोना का एक एक्टिव मरीज है। जिसको होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। (संवाद)