फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.48 लाख वोटर तय करेंगे नौ प्रत्याशियों का भाग्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए सलोन विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मतदान को लेकर शुक्रवार शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम गया।
विज्ञापन

अब सलोन में 3.48 लाख से अधिक वोटर नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सलोन विधानसभा क्षेत्र के 393 बूथों पर 27 फरवरी को होने वाले मतदान पर 47 माइक्रो ऑब्जर्वर, पांच स्टैटिक व 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे।
जिले के विधानसभा क्षेत्र सदर, बछरावां, ऊंचाहार, हरचंदपुर और सरेनी में 23 फरवरी को मतदान के बाद 27 फरवरी को सलोन विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए शुक्रवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार थमने के साथ ही जिला प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने और शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए कमर कस ली है।
इस सीट से भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के उम्मीदवारों समेत नौ प्रत्याशी मैदान में है। 393 बूथों पर 27 फरवरी की सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। इस सीट पर 3.48 लाख से अधिक वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
पहचान पत्र नहीं है तो इन विकल्पों के सहारे डाल सकेंगे वोट
वोटर आईडी कार्ड के अलावा आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक और डाकघर से जारी फोटोयुक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेनकार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई से जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड फर्म से कर्मचारियों को जारी किए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र को वोटर मतदान करने के लिए पहचान के रूप में ला सकता है।
सलोन विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पोलिंग पार्टियां 26 फरवरी को गोराबाजार से रवाना होंगी। 27 फरवरी को सुबह साढ़े पांच बजे से मॉकपोल के बाद सात बजे से मतदान कराया जाएगा। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

अमित कुमार, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें