रायबरेली। जिले में बुधवार को तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले, जबकि पहले से संक्रमित दो मरीज स्वस्थ हो गए। नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट उनके घर पहुंचाई गई।
विज्ञापन
जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 21 हो गई है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले भर में बुधवार को 810 लोगों की कोरोना की जांच की।