फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार और लोग संक्रमित, 17 हुए एक्टिव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में गुरुवार को दूसरे दिन भी एक साथ कोरोना संक्रमित चार मरीज मिले। इससे जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। साथ ही पहले से संक्रमित एक मरीज स्वस्थ हो गया है। नए मरीजों को होम आइसोलेट करके दवा की किट घर पहुंचाई गई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को 823 लोगों की जांच की। जांच में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले।
संक्रमितों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। पहले से संक्रमित एक मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 17 हो गई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। लोग मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें