फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निफ्ट में स्लोगन और पेंटिंग में कृति को प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में मंगलवार को स्वच्छ भारत पखवारा का समापन हुआ। पखवारे में स्वच्छता शपथ, स्वच्छता कार्यशाला, सफाई अभियान व प्रतियोगिताएं हुईं। समापन के मौके पर निदेशक डॉ. भारत शाह व संयुक्त निदेशक एनएस बोरा ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पखवारे के दौरान आयोजित स्लोगन एवं कैप्शन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रगति शर्मा को प्रथम व कृति भदौरिया को द्वितीय स्थान मिला। पेंटिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कृति भदौरिया को प्रथम तथा सार्थक माहेश्वरी को द्वितीय स्थान मिला।
क और ख वर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों की निबंध प्रतियोगिता में राजेश चौधरी को प्रथम तथा केतन ढिल्लन को द्वितीय स्थान मिला। सी वर्ग के कर्मचारियों की निबंध प्रतियोगिता में राजलक्ष्मी श्रीवास्तव प्रथम व बबलू सिंह द्वितीय रहे। सफाई के उत्कृष्ट कार्य पर हाउस कीपिंग सुपरवाइजर प्रकाश दीप, राजेश, फिरोज व सुनील को निदेशक ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल में संयुक्त निदेशक एनएस बोरा, अखिलेंद्र प्रताप सोनकर, प्रवीन श्रीवास्तव, अजय कुमार व सचिन कुमार वर्मा शामिल रहे। संचालन प्रवीन श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त निदेशक ने किया। अनुसंधान सहायक (प्रशासन) विनोद रतूड़ी ने पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें