फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बुखार और सीने में दर्द के 28 मरीज भर्ती

Tue, 04 Nov 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में ब्लड की जांच कराने के लिए सैंपल देते लोग।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में जुकाम, बुखार, डायरिया, सीने में दर्द और सांस के मरीज थम नहीं रहे हैं। सोमवार को भी 28 से अधिक मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। ओपीडी में भी सुबह से ही भीड़ रही। ब्लड की जांच कराने के लिए पैथोलॉजी में लंबी लाइन लगी। परचा व दवा काउंटरों पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन


सोमवार को बुखार के चपेट में आने के बाद नैतिक (7), अमन (30), लक्ष्मी (1), अजय (42), ज्योति (30), पप्पू (22), सुरेश्वरी (60), आदेश कुमार (3), कृष्णा देवी (55), प्रांशू (28), पूजा (11), राज कुमारी (32), रामदेवी (48), रामखेलावन (58), आदित्य (43) आदि को भर्ती कराया गया। सीने में दर्द बढ़ने पर चंद्रावती (65), सताना (52), जगदेव यादव (75) आदि मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

उधर, ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखने को मिली। परचा बनवाने के बाद ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों ने बारी आने का इंतजार किया। मेडिसिन विभाग के साथ ही हॉर्ट रोग विभाग में सबसे ज्यादा भीड़ रही। दवा लेने के लिए भी मरीजों ने घंटों लाइन में लगकर इंतजार किया। ब्लड की जांच कराने के लिए पैथोलॉजी में भी भीड़ रही।
विज्ञापन


हॉर्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम ने बताया कि ठंड बढ़ रही है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें। ठंड और कोहरे से बचने का प्रयास करें। समस्या होने पर नजदीक के अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें