फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हादसे में चीफ फार्मासिस्ट के बेटे की मौत

Fri, 30 May 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी के पास बुधवार रात हुए सड़क हादसे में जिला महिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट के बेेटे की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में रोना पीटना मच गया।
विज्ञापन


लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को गोकना गंगाघाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के धोबहा गांव निवासी रवि सिंह जिला महिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। उनका इकलौता बेटा कौशलेंद्र प्रताप सिंह (32) लखनऊ में चार पहिया वाहन एजेंसी में काम करता था। परिवार समेत वृंदावन कॉलोनी में रहता था।

रात में एजेंसी में छुट्टी होने के बाद कौशलेंद्र बाइक से आवास जा रहे थे। वृंदावन कॉलोनी के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। कौशलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कौशलेंद्र हेलमेट लगाए थे। हादसे के बाद बाइक सवार युवक भाग गया। पुलिस ने पहुंचकर हादसे की जांच की।
विज्ञापन


कौशलेंद्र की मौत की खबर यहां पहुंची तो मां रीता सिंह, पत्नी प्रगति सिंह, बहन कत्यानी सिंह दहाड़े मारकर रो पड़ीं। हादसे की खबर से जिला महिला अस्पताल में तैनात अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी गमगीन नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें