फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट टीम ने हरचंदपुर सीएचसी का किया वर्चुअल एसेसमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कायाकल्प अवार्ड के लिए हरचंदपुर सीएचसी का शनिवार को वर्चुअल एक्सटर्नल एसेसमेंट किया गया। राज्य स्तरीय टीम में डॉ. एसके सिंह, डॉ. मोहम्मद हसनैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अस्पताल के अधीक्षक डॉ. शरद कुशवाहा व अन्य कर्मचारियों से जानकारी ली। वर्चुअल माध्यम से अस्पताल के बाउंड्री के चारों तरफ साफ-सफाई व ओपीडी के बारे में गहनता से पूछताछ की गई। लेबर रूम से संबंधित जवाब-सवाल भी किए गए।
विज्ञापन

स्टेट टीम ने डॉ. शिवानंद यादव से बायो मेडिकल एवं चिकित्सा की संबंधी सवाल पूछे। डॉ. अभय गुप्ता से इंफेक्शन कंट्रोल के बारे में जानकारी ली गई। हरचंदपुर के कायाकल्प नोडल डॉ. सचिन निगम ने अस्पताल का भ्रमण कराया। क्वालिटी एश्योरेंस के जिला सलाहकार डॉ. रविकांत सिंह ने मीटिंग की शुरुआत से लेकर अंत तक असेसमेंट को संपादित कराया। अधीक्षक डॉ. शरद कुशवाहा ने अस्पताल की कार्ययोजनाओं और सुविधाओं के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. अभिषेक सिंह, करुणा शंकर मिश्र, आरती सिंह, मनीष मिश्रा, राजेश चौधरी, शालिनी सिंह व गरिमा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें