फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकन करने की मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की छह विधानसभाओं में चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू हो जाएगी। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार प्रत्याशियों को ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भी नामांकन करने की सुविधा दी है।
विज्ञापन

नामांकन के लिए प्रत्याशियों को नामांकन कक्ष में आना पड़ता था। इस बार विधानसभा चुनाव में कोरोना का संक्रमण अधिक होने के बाद आयोग ने नामांकन के दौरान भीड़भाड़ पर पाबंदी लगा दी है।
आयोग ने दावेदारों को ऑनलाइन नामांकन करने की इस बार सुविधा दी है। दावेदार घर बैठे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर नामांकन कर सकते हैं।
ऑनलाइन नामांकन के बाद एक प्रति नामांकन कक्ष में भी जमा करनी होगी। प्रशासन भी इस बार ऑनलाइन नामांकन को बढ़ावा देने के लिए दावेदारों को प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में इस बार प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकनपत्र जमा करने की सुविधा दी जाएगी। घर बैठे कंप्यूटर या स्मार्ट फोन से नामांकन प्रक्रिया पूरी करके उसका प्रिंट नामांकन कक्ष में आकर जमा करके पावती प्राप्त करना होगा।
विज्ञापन

- अमित कुमार, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें