फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में अगली सरकार बसपा की बनेगी : नसीमुद्दीन

Mon, 15 Feb 2016 12:16 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में अगली सरकार बसपा की होगी। बहन मायावती मुख्यमंत्री बनेंगी और जनता का भला होगा। मोदी और सपा सरकार जनता की अनदेखी कर रही हैं। यही वजह है कि जनता का भरोसा एक बार फिर बसपा की ओर बढ़ा है।
विज्ञापन


यह बात बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री और जोनल कोआर्डीनेटर इंद्रजीत सरोज ने रिफार्म क्लब में रविवार को आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।

दोनों नेताओं ने सदर विधानसभा क्षेत्र से शहबाज खान को बसपा प्रत्याशी घोषित किया और उन्हें जिताने का आह्वान किया। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि अखिलेश सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन


जनता पूरी तरह से त्रस्त है। सपा और भाजपा नेताओं ने सिर्फ जनता से झूठे वादे किए हैं। न तो किसी के खाते में विदेशों में जमा काला धन आया और न ही युवाओं को रोजगार मिला।

बसपा प्रत्याशी शहबाज खान, सोनू गांधी ने समर्थकों के साथ दोनों नेताओं का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

बसपा जिलाध्यक्ष मुनेश्वर पासी, मनीष सिंह, विजय अंबेडकर, जुबैर खान, सुशील पासी ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया। बीडी सुमन, बसंत सिंह बग्गा, श्रवण कुमार गौतम, जितेंद्र वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें