फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुर शिक्षिका चेन छीन भाग रहे बदमाशों से भिड़ी

Fri, 11 Aug 2017 11:44 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
शिक्षिका मीना अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के अंदर बदमाशों का आतंक है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। शुक्रवार को एक शिक्षिका से बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। शिक्षिका ने बहादुरी का परिचय दिखाया और बदमाशोें करीब दस मिनट तक भिड़ी रहीं। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंच गए। इसके बदमाश बिना चेन लूटे ही फरार हो गए। वारदात के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं सदर कोतवाल अशोक त्रिपाठी घटना को ही छिपाते रहे। पूछने पर उनका दावा था कि जानकारी नहीं। मामले की तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर के राना नगर की रहने वाली मीना अग्रवाल फीरोज गांधी पॉलीटेक्निक कॉलेज रतापुर में शिक्षिका हैं। उनका घर रायबरेली-कानपुर राजमार्ग पर है। कॉलेज में छुट्टी होने के बाद मीना ऑटो से घर आईं। घर से कुछ दूरी पर ऑटो से उतरीं। इसी बीच बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे।

बदमाशों ने झपट्टा मारकर शिक्षिका की चेन छीन ली। फिर क्या था, मीना अग्रवाल डरीं नहीं और बदमाशों से भिड़ गईं। मीना की बहादुरी का नतीजा रहा कि बदमाश चेन लूटकर नहीं भाग सके। शोरगुल पर उनका बेटा देवांश अग्रवाल समेत अन्य लोग पहुंच गए। इस पर बदमाश फरार हो गए। सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। शहर में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस ढिलाई बरत रही है। कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें