फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला ग्राम प्रधान के भाई का क्षत-विक्षत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर-राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान के बड़े भाई का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। रात में वह अचानक लापता हो गया था। सुबह उसका शव ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जगतपुर क्षेत्र के छोटी टिकरिया मजरे हरदी गांव निवासी दुर्गादीन (45) शुक्रवार रात खाना खाकर दरवाजे सो रहा था। अन्य लोग घर के अंदर सो रहे थे। उसकी पत्नी रानी सुबह जब उठकर दरवाजे आई। तब पति दरवाजे पर नहीं था।
नित्यक्रिया की अशंका पर किसी ने खोजबीन भी नहीं की। कुछ देर बाद घर वालों को ग्रामीणों से खबर मिली कि दुर्गादीन का शव भदोखर के इकौना गांव के पास रेलवे ट्रैक पड़ा है। इस पर रोते-बिलखते घर वाले मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान अमरेश सिंह ने बताया कि बताया कि मृतक वर्तमान प्रधान हरीश चंद्र कुमार का बड़ा भाई है। वह ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसकी मौत से परिवार पर भरण-पोषण का भी संकट आ गया है। भदोखर कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें