फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक यूनिट खून से बचती चार लोगों की जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

रक्तदान करने वाले महादानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। ब्लड बैंक द्वारा जारी डोनर कार्ड भी रक्तदाता को दिया जाएगा। शिविर में रक्तदान करके महादानी बनने वाले लोगों ने अपना पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है।
सीएमओ डॉ.वीरेंद्र सिंह ने रक्तदान शिविर के आयोजन पर अमर उजाला के कार्य की सराहना की और कहा कि एक यूनिट खून से चार लोगों की जिंदगी बच सकती है। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि रक्तदान जरूर करें। रक्तदान करने से शारीरिक कोई परेशानी नहीं होती है।
विज्ञापन

अधिक से अधिक लोग इस दिन जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान का हिस्सा बनें। जिला अस्पताल के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ.अल्ताफ हुसैन का कहना है कि रक्तदान करने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। आपका रक्त किसी भी व्यक्ति की जिंदगी बचा सकता है। आपका रक्त दूसरों को नया जीवन दे सकता है।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के परामर्शदाता राघवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि रक्तदान करने के लिए लोग आएं। रक्तदान करके कोई भी महादानी बन सकता है।
रक्तदान करने के लिए लोगों ने पंजीकरण भी कराना शुरू कर दिया है। शिविर में भाग लेने वाले महादानी अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर व्हाट्सएप नंबर 9451653600 पर पंजीकृत करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें