फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन शनिवार को मोबाइल फोन एसोसिएशन के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। लोगों से शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और रक्तदान करने का आह्वान किया गया है। शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनके श्रीवास्तव करेंगे।
विज्ञापन

सीएमएस ने लोगों से बिना किसी झिझक के शिविर में हिस्सा लेने और रक्तदान करने का अनुरोध किया है। ब्लड बैंक के डॉ. दीपेंद्र सिंह, परामर्शदाता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिविर में सब लोग हिस्सा लें।
मोबाइल फोन एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा और महामंत्री आसिफ अख्तर ने साथियों से शिविर में समय से पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने साथ दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। इच्छुक लोग अशोक शर्मा के मोबाइल नंबर 9451653600 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें