फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास में फिसड्डी आठ ब्लॉक, बीडीओ को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ब्लॉकों के अधिकारी लापरवाह रवैया अपनाए हैं। अब तक 75 प्रतिशत आवासों की स्वीकृति का काम पूरा करने के आदेश के बाद भी आठ ब्लॉक लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाए हैं। मामले में खंड विकास अधिकारियों को चेताते हुए परियोजना निदेशक ने तीन दिन में लक्ष्य का प्राप्ति के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष में जिले को 12,760 पीएम आवासों का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 9659 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। 3101 आवास अब तक स्वीकृत नहीं किए गए हैं।
जिले में सबसे अधिक रोहनियां ब्लॉक में 93.52 प्रतिशत आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। इसके अलावा बछरावां में 92.97 प्रतिशत, हरचंदपुर में 89.84 प्रतिशत आवास स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

सरेनी में सबसे कम 56.23 प्रतिशत आवास ही स्वीकृत किए गए हैं। सलोन में 66.94 और जगतपुर में 69.14 प्रतिशत आवास स्वीकृत किए गए हैं। डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रेमचंद्र पटेल ने बताया कि 75 प्रतिशत से कम आवास स्वीकृत कराने वाले खंड विकास अधिकारियों को तीन दिन में लक्ष्य के सापेक्ष काम पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले ब्लॉकों के अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

75 प्रतिशत से कम आवास स्वीकृत करने वाले ब्लॉक
ब्लॉक आवास स्वीकृत नहीं
सरेनी 513
सलोन 278
खीरों 285
लालगंज 237
महराजगंज 362
जगतपुर 179
राही 288
गौरा 135
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें