फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता तो हरकत में आई महराजगंज पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा नेता की गिरफ्तारी न होने के विरोध में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महराजगंज-इन्हौना मार्ग की बदहाली पर चल रहे आमरण अनशन के दौरान 21 अक्तूबर को शिवरतनगंज थाना क्षेत्र निवासी सपा नेता महताब खान ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।
24 अक्तूबर को अनुराग सिंह उर्फ सनी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके विरोध में भाजपा नेता संतोष पांडेय के नेतृत्व में पवन साहू, भोलू सिंह, पंकज सिंह, राहुल वर्मा आदि ने कोतवाली के सामने धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हरकत में आई पुलिस ने आरोपी सपा नेता महताब खान निवासी अकबरपुर फर्शी थाना शिवरतगंज जिला अमेठी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि अभद्र टिप्पणी करने के संबंध में वायरल वीडियो की पुष्टि होने के बाद सपा नेता को मऊ नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें