फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी नहीं, गरीबों को खत्म करना भाजपा का उद्देश्य : नरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस/इन्हौंना (रायबरेली)। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब और किसान विरोधी है। भाजपा का उद्देश्य प्रदेश से गरीबी खत्म करना नहीं बल्कि गरीबों को खत्म करना है। इस सरकार में अर्थव्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो चुकी है।
विज्ञापन

पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों से आम लोग परेशान हैं। जनता ने मौजूदा प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ गई है। सपा की सरकार बनते ही जनोपयोगी योजनाएं और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
सपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को अमेठी जिले के भ्रमण पर आए थे। तिलोई विधानसभा क्षेत्र में उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। सिंहपुर विकास क्षेत्र के राजा फत्तेपुर चौराहे पर रोहित अवस्थी और इन्हौना चौराहे पर जावेद खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान राजा फत्तेपुर में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
विज्ञापन

इस मौके वेदप्रकाश बाजपेयी, बब्बन यादव, मीना सिंह, सलमान, छेदीलाल यादव व अनुज तिवारी आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ बहादुरपुर कस्बे एवं जायस नगर में सपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों, नौजवानों और बेरोजगारों के साथ हो रहे अन्याय का विरोध किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम करें। जैनुल हसन एवं शमशाद खान जायसी ने नगर पालिका परिषद के सामने सपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए प्रतीक चिह्न भेंट किया।
प्रदेश अध्यक्ष के सामने कांग्रेस छोड़कर आए खुर्शीद अहमद खां, जियाउल अहमद, एतिशाम अहमद, रिजवान, जगजीवन पासी, रामनरेश व रामसागर आदि सपा में शामिल हुए। स्वागत समारोह में राकेश प्रताप सिंह, नदीम बुखारी, तुफैल खान, मो. रहबर सिद्दीकी, भवानी साहू, गौरीशंकर मौर्या व असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें