फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Fri, 30 Sep 2016 12:03 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को डीजल लेकर लौट रहे बाइक सवार किसान को जीप ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने हादसे के बाद भाग रही जीप और चालक को पकड़ा लिया था, लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए उसे भगा दिया। इससे लोगों में नाराजगी है। किसान हेल्मेट नहीं लगाए था।

पूरे चौधराइन मजरे आजादपुर गांव निवासी देवतादीन (40) किसानी करता था। गुरुवार सुबह वह बाइक से डीजल लेने चिलौली गांव स्थित पेट्रोल पंप गया था। लौटते समय इन्हौना कस्बे के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिवारीजन लखनऊ ट्रॉमा सेंटर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद भाग रहे चालक को इन्हौना चौकी की पुलिस ने पकड़ा, लेकिन बिना किसी कार्रवाई के ही छोड़ दिया।

इससे इलाकाई लोगों व पीड़ित परिवारीजनों में नाराजगी है। चौकी इंचार्ज बाढ़ू यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन से किसान की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें