फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर में पीछे से भिड़ी बाइक, महिला की मौत, भांजा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर में पीछे से बाइक भिड़ने से महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका भांजा घायल हो गया।
विज्ञापन

महिला भांजे के साथ इलाज कराने अमेठी जिले के फुरसतगंज जा रही थी। महिला की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के ओलही मजरे रुपामऊ की रहने वाली बबली (32) पत्नी प्रमोद कुमार अपने भांजे नीरज निवासी पूरे धनी मजरे पोठई के साथ बाइक से फुरसतगंज अस्पताल जा रही थी।
पूरे रतीभान मजरे बेतौरा गांव के पास बाइक ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में टकरा गई। इससे बाइक पर सवार महिला ट्रैक्टर के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

बाइक चला रहा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। घायल को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष रविंद्र सोनकर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

बाइक से टकराकर युवक घायल
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र में पहली से खड़ी बाइक से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। लाला का पुरवा का रहने वाला मनीष कुमार बाइक से घर वापस लौट रहा था। महराजगंज-दुसौती मार्ग पर पहले से खड़ी बाइक से टकराकर वह घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें