लालगंज (रायबरेली)। उमरामऊ गांव निवासी एक युवक से लोन के नाम पर एक फाइनेंस कंपनी ने 18 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली में धोखाधड़ी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
गांव निवासी अरविंद ने बताया कि कुछ दिन पहले एक अज्ञात नंबर से सचिन कृष्णानंद नाम के व्यक्ति ने फोन कर लोन लेने का प्रस्ताव रखा। कंपनी की ओर से बताई गई शर्तों पर राजी हो गया।
तो फोन के जरिए कंपनी के सदस्य ने फाइल चार्ज के रूप में 12050 रुपये जमा करने को कहा। आरोपी के कहने पर दिए गए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए।
बाद में उसने जीएसटी चार्ज व पहली किस्त जारी करने के नाम पर दो बार मे छह हजार रुपये जमा करने को कहा। पीड़ित ने बताया कि रुपये जमा कराने के बाद आरोपी ने न तो उसे लोन दिया और न ही मांगने पर रुपये वापस किये। (संवाद)