फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटिंग से पहले 12 हजार मतदानकर्मियों की बढ़ेगी इम्युनिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना के खतरे के बीच 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में शामिल कर्मचारियों की रोग प्रतिरोक्षक क्षमता बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिला यूनानी एवं आयुर्वेदिक विभाग की ओर से 12 हजार मतदान कर्मियों व चुनाव में लगे अन्य अधिकारियों श कर्मचारियों में आयुष किट उपलब्ध कराई जाएगी।
शुक्रवार को प्रशिक्षण के पहले दिन 1921 मतदान कर्मियों व अन्य स्टॉफ में किट का वितरण किया गया। प्रत्येक किट में एक-एक शीशी च्यवनप्राश, अणु तेल, आयुष क्वॉथ, सम्समनी वटी रखी गई है।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरुण कुमार कुरील ने बताया कि मतदान कर्मियों के साथ ही चुनाव संपन्न कराने में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को आयुष किट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही जुकाम और बुखार से बचने के लिए प्रत्येक किट में एक-एक च्यवनप्राश, अणु तेल, आयुष क्वॉथ, सम्समनी वटी उपलब्ध है।
फीरोज गांधी कॉलेज में शुक्रवार को प्रशिक्षण के पहले दिन 1731 मतदान कर्मियों समेत 1921 लोगों में आयुष किट का वितरण किया गया है। सभी मतदान कर्मियों में वितरण के लिए पर्याप्त किट उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें