रायबरेली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती रविवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यालयों में बाल मेलों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रैलियां भी निकाली गईं।
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला में प्रधानाचार्य शिवलखन प्रजापति ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। देवांश बाजपेयी, श्रेष्ठ कौशल ने नेहरू के प्रतीकात्मक रूप में ओजस्वी भाषण दिया। प्रांजलि, स्वीकृति, अंशिका, प्रेरणा, सुविस्ता, जान्हवी, इसिका, प्रणव, अभिनव, प्रतीक के सुरीले गीतों एवं नाटक ने मन मोह लिया। बच्चों को टॉफी बांटी गई। फैजान खान, सीएस दास, राकेश अवस्थी, शाहीन खान, सदफ खान, अभिषेक आदि मौजूद रहे। सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कालेज में मेला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। बतौर अतिथि जसवंत यादव, धर्मेंद्र यादव, केके मौर्या ने पौधरोपण किया। बाल मेले में बच्चों ने खरीदारी की। मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। ओमप्रकाश मौर्य, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक एसएम सिंह सरस्वती विद्या मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रधानाचार्य मंजय सिंह, व्यवस्था प्रमुख अंजय सिंह ने नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रभाकर सिंह व बृजेश यादव ने नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो आदि खेलों में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक आदर्श कृषक विद्यालय भौसी मे बाल मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत किए गए। मुख्य अतिथि दयानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक शिल्पकार हैं। बीईओ सौरभ मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन सुरेंद्र वर्मा ने किया। उदय प्रताप सिंह, जगदीश वर्मा, कुलदीप सिंह, पंकज पटेल, शिल्पा वर्मा, आशुतोष यादव आदि मौजूद रहे।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बछैयापुर में बाल दिवस पर बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, सड़क सुरक्षा, योगा, नृत्य, एकांकी आदि प्रस्तुत की। बच्चों को प्रधानाध्यापक नवरंग लाल, शिक्षक नेता पवन कुमार शुक्ल ने पुरस्कृत किया। अमर सिंह, उपेंद्र, अखिलेश आदि मौजूद रहे। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय दीनशाह गौरा में खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। बाधा दौड़, कुर्सी दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। विकास क्षेत्र में प्रभातफेरी भी निकाली गईं। विधिक साक्षरता कार्यक्रम हुए। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक विशेष विधिक जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज से रैली निकली। सुरेश कुमार, रमेश बहादुर, राकेश त्रिवेदी, उमेश गुप्ता, इरशाद सिद्दीकी, रचना शाक्य, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
बाल दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के सर्वोदय नगर स्थित पं. दीनानाथ मिश्र इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बाल दिवस के उपलक्ष में विशेष विधिक जागरूकता रैली निकाली। तहसीलदार ज्ञानप्रताप सिंह ने झंडी दिखाकर विद्यालय से रैली को रवाना किया। जागरूकता रैली आचार्य नगर, बेहटा चौराहा से होते हुए पुन: विद्यालय में समाप्त हुई। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को याद किया। विद्यालय के संरक्षक सुरेश कुमार मिश्र, शिक्षक योगेश, शालिनी, दिव्या, मनीष समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। बाल दिवस पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैसवारा इंटर कॉलेज में एनएसएस प्रभारी वीरेंद्र शुक्ल ने छात्र छात्राओं व एनएसएस स्वयं सेवकों को पं. नेहरू के विषय में जानकारी दी।