फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2375 अंत्योदय कार्डधारकों को बांटे आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के अंत्योदय कार्डधारकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने के लिए सोमवार को जिला मुख्यालय सहित सभी सीएचसी में कैंप का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। जिले में अधिकारियों ने 2375 गरीबों में आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।
विज्ञापन

बचत भवन में एमएलसी दिनेश सिंह व डीएम वैभव श्रीवास्तव ने अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गंभीर बीमारियों पर पांच लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा गरीबों को दी जा रही है।
अंत्योदय कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड दिया जा रहा है। जिले में 2375 आयुष्मान कार्डों का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. आरबी यादव, डॉ. अरविंद कुमार व डीएस अस्थाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जगतपुर में ब्लॉक प्रमुख दलबहादुर सिंह ने 125 अंत्योदय कार्डधारकों में आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इस मौके पर अधीक्षक व एसीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला, संदीप सिंह, डॉ. संजय त्रिपाठी व शिव बाबू आदि मौजूद रहे। हरचंदपुर में अधीक्षक डॉ. शरद कुशवाहा ने आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।
डीह प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक सिंह, बीडीओ जितेंद्र सिंह व ब्लॉक नोडल अधिकारी रामबरन रावत, राजकुमार द्विवेदी ने अंत्योदय कार्ड धारकों को 125 आयुष्मान गोल्डन कार्ड दिए। पूर्व प्रमुख ने कहा कि इस कार्ड के माध्यम से गरीब परिवार के लोग बीमार होने पर अस्पताल में अपना व अपने परिवार के सदस्यों का इलाज आसानी से करवा सकेंगे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा व प्रेम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, छतोह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह ने 100 लोगों में आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। सुंदर, पूनम देवी, परवीन, शिवानी, गुलशन फरीदा बानों मो. नसीद आदि को कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक संजय जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री राघवेंद्र पांडेय, डॉ. मोहित सिंह, आलम नेवाज, सुभम यादव, विक्कू सिंह व ओमिक सिंह आदि मौजूद रहे।
डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी में सोमवार को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि जिन अंत्योदय कार्डधारकों को आयुष्मान कार्ड मिला है, वे पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा ले सकते हैं। इस मौके पर ललित मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष ब्रजेश दत्त गौड़, सभासद महेंद्र पटेल, जनार्दन द्विवेदी, मन्ना त्रिपाठी व अरुण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें