जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। किसी तरह परिवारीजनों ने आग बुझाई और सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पूरे उसरहा मजरे मनोहरगंज गांव निवासी रामविशाल का किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। इससे नाराज रामविशाल ने डीजल छिड़ककर कर आग लगा ली।
घरवाले व आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाया और सीएचसी जगतपुर पहुंचाया। सीएचसी के डॉक्टर सत्यपाल ने बताया है कि युवक 50 फीसदी जला था।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।