ऊंचाहार (रायबरेली)। आशा बहुओं ने मानदेय न मिलने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को सीएचसी से डाकघर तक पैदल यात्रा कर प्रदर्शन किया। आशाओं ने पांच सूत्री मांग लिखे पोस्टकार्ड सीएम को भेजकर मांगे पूरी कराने की मांग की।
संगठन की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा के नेतृत्व में आशा बहुओं ने प्रदर्शन कर पीएम व सीएम के खिलाफ नारेबाजी की। आशा बहू नीलम त्रिपाठी, माया देवी, रेखा, सुमन, सुशीला, ऊषा, चंदादेवी, अखिलेश कुमारी व संतोष कुमारी ने सीएचसी से डाकघर तक पैदल यात्रा कर सरकार पर शोषण करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि कुछ दिन पहले सीएम ने आशाओं को मानदेय देने की बात कही थी, लेकिन अब तक नहीं दिया। कहा, मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है, जल्द कार्य बहिष्कार भी किया जाएगा।