फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर महिला खो-खो टीम ने जौनपुर में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की खो-खो टीम ने जौनपुर में हुई प्रतियोगिता में अपना दबदबा दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीता है। उत्तर प्रदेश खो-खो संघ की ओर से दो दिवसीय प्रतियोगिता जौनपुर जिले के मेहंदी स्थित जनता जनार्दन इंटर कॉलेज में हुई थी। प्रतियोगिता में रायबरेली की सीनियर महिला खो-खो टीम ने लीग मैच में झांसी, आजमगढ़ को हारते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन

इसके बाद सेमीफाइनल में जौनपुर को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मैच गाजीपुर से हुआ। गाजीपुर की टीम को हराते हुए जिले की खो-खो टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
स्वर्ण पदक पाने वाली टीम में अनुज्ञा, काजल, पूनम यादव, विनीता, स्वाती, उषा, मुस्कान, पूनम प्रजापति, जया वर्मा, आयुषी आदि शामिल रहीं।
सराहनीय प्रदर्शन पर जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष उमेश सिकरिया, सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम सिंह, ईश्वरदीन, माता प्रसाद वर्मा, देवी शंकर यादव, शिव शरण सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें